पुस्तक समीक्षा- "तेरी हँसी -कृष्ण विवर सी"
कविता संग्रह- "तेरी हँसी -कृष्ण विवर सी" कवयित्री: पूनम सिन्हा "श्रेयसी" प्रकाशक: शिवना प्रकाशन स्नेह स्वरूप आदरणीय पूनम सिन्हा "श्रेयसी" से शुभकामनाओं सहित हस्ताक्षरित कविता संग्रह- " तेरी हँसी -कृष्ण विवर सी " की प्रति, जो इस वर्ष प्रकाशित उनकी 51 कविताओं का प्रथम स॔स्करण है, पाकर मन प्रसन्न हो गया। यूँ तो, कई साहित्यिक मंच पर हम साथ जुड़े हैं और उनकी कविताओं तथा क्रियात्मकता का रसास्वादन मिलता रहा है, परन्तु यह अवसर अत्यन्त ही सुखदाई है। वर्ष 2018 के प्रारम्भ में दिल्ली के प्रगति मैदान में 6-14 जनवरी के मध्य "विश्व पुस्तक मेला" का आयोजन और शिवना प्रकाशन के माध्यम से कविता संग्रह- " तेरी हँसी -कृष्ण विवर सी " के प्रथम संस्करण का विमोचन अवश्य ही यादगार पल रहा होगा। समारोह में जाने के पूर्व आदरणीय पूनम जी से हुई बातचीत तथा उसके पश्चात उन्ही के हस्ताक्षर से एक प्रति पाकर मन आह्लादित हो गया। आद्योपांत कविताओं के रसास्वादन पश्चात इसका उल्लेख भी अत्यंत आवश्यक है। यहाँ प्रस्तुत और एकत्रित की गई रचनाओं में